Andhra Pradesh: CM जगनमोहन ने की VG वेंकट की प्रशंसा, राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर कही ये बात
विजयवाड़ा, 23 जुलाई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने खान विभाग के प्रधान सचिव गोपालकृष्ण द्विवेदी और खान विभाग के निदेशक वीजी वेंकट की सराहना की है। दरअसल, आंध्र प्रदेश सरकारी की ओर अपनाई गई खान नीतियों की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई है। राज्य के खान विभाग के निदेशक वीजी वेंकट को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया है।

आंध्र प्रदेश खान विभाग की नीतियों की अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हो रही है। खान में खनिज की खोज, नीलामी और निगरानी के संबंध में आंध्र प्रदेश खान विभाग ने पूरी पारदर्शिता के साथ एक सुगम नीति आपनाई। जिससे खनन से जुड़े लोगों को काफी फायदा हुआ। इसके साथ राज्य के राजस्व में सकरात्मक परिवर्तन हुआ। इसके लिए राज्य को केंद्रीय कोयला और खान विभाग से 'खनिज विकास' पुरस्कार प्राप्त हुआ है। बता दें कि खान मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी, मुख्य सचिव द्विवेदी और निदेशक वीजी वेंकट रेड्डी ने हाल ही में सीएम कैंप कार्यालय में सीएम जगन को 2.40 करोड़ का प्रोत्साहन चेक दिखाया। इसी क्रम में सीएम जगन ने खान विभाग को बधाई दी और इसी तरह आगे बढ़ने की कामना की।
ये भी पढ़ें: Assembly Polls: BJP और RSS के दिग्गजों का मंथन, 4 राज्यों के बदले संगठन महासचिव, बनी ये रणनीति
खान विभाग के प्रधान सचिव गोपालकृष्ण द्विवेदी और खान विभाग के निदेशक वीजी वेंकट रेड्डी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित खान और खनिज सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पुरस्कार प्राप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications