Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Assembly Polls: BJP और RSS के दिग्गजों का मंथन, 4 राज्यों के बदले संगठन महासचिव, बनी ये रणनीति

नई दिल्ली, 23 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी और उसके वैचारिक संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिग्गज अब राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उठने वाले मुद्दों और पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर गहनता विचार विमर्श किया जा रहा है। छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के साथ पिछले दिनों बैठक की है। हाल ही में चार राज्यों के भाजपा संगठन महासचिव पद के लिए नए नाम की घोषणा की गई।

Mohan Bhagwat and JP Nadda

साल 2023 में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है वहां संगठन को मजबूती देने के लिए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। हाल में आरएसएस और भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में हो रही बैठकें और इस सप्ताह गुरुवार को चार राज्यों में पार्टी की ओर से नए संगठन महासचिवों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के पिछले विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भाजपा कांग्रेस सरकार को घेरने तैयारी में है। वहां की कांग्रेस सरकार पर भाजपा की ओर से कुशासन के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे एक अभियाना का रूप देने की कोशिश है। सबूत के तौर पर टीएस सिंह देव के इस्तीफे का हवाला दिया जा रहा है। भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है और लोग बदलाव की तलाश में हैं। ऐसे समय में भाजपा ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संगठन चलाने के अनुभव वाले एक व्यक्ति को भेजा है।

भाजपा की जड़ें और मजबूत करेंगे अजय जम्वाल
भाजपा इस पार्टी के नेता अजय जम्वाल पर भरोसा जता रही है। जम्वाल वो भाजपा नेता हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्यों के बीच के मतभेदों को सुलझाने और क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक मुद्दों को देखने के लिए उत्तर-पूर्व में काफी समय बिताया है। कहा जा रहा है कि पार्टी बदलाव और नए चेहरों को सामने लाने के मूड में है। हालांकि कभी- कभी इससे पार्टी के बीच विरोध की बात भी सामने आती है।

भाजपा की जड़ें और मजबूत करेंगे अजय जम्वाल
भाजपा इस पार्टी के नेता अजय जम्वाल पर भरोसा जता रही है। जम्वाल वो भाजपा नेता हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्यों के बीच के मतभेदों को सुलझाने और क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक मुद्दों को देखने के लिए उत्तर-पूर्व में काफी समय बिताया है। कहा जा रहा है कि पार्टी बदलाव और नए चेहरों को सामने लाने के मूड में है। हालांकि कभी- कभी इससे पार्टी के बीच विरोध की बात भी सामने आती है।

पंजाब जाएंगे श्रीनिवासलु
तेलंगाना में भाजपा संगठन के राज्य महासचिव श्रीनिवासलु अब पंजाब भेजे जा रहे हैं। भाजपा को उम्मीदें हैं कि वो वहां पार्टी को मजबूती देगें। वे राजनीति और वैचारिक मुद्दों को संतुलित करने में पारंगत हैं। वो तेलंगाना में पूर्व कांग्रेस नेता और मंत्री डीके अरुणा और पूर्व सांसद के वी रेड्डी सहित अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को भाजपा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

राजेश जीवी बने कर्नाटक में भाजपा महासचिव
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां भाजपा के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार को वापस संघ में भेज दिया गया है। उनके स्थान पर राजेश जीवी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। यहां भाजपा अपनी जीत पक्की करने के लिए दोगुनी मेहनत कर रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी के 17000 करोड़ वाले ड्रीम प्रोजेक्ट में अडानी ग्रुप का अहम रोल, मिली ये जिम्मेदारी

सतीश घोंड भेजे गए पंश्चि बंगाल
गोवा के भाजपा संगठन महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के भाजपा संगठन ने करीबी सतीश धोंड को पश्चिम बंगाल का संयुक्त महासचिव नियुक्त किया है। धोंड गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। हालांकि बाद में पर्रिकर और धोंड के बीच मतभेद की खबरें आईं। उन्हें गोवा में ओबीसी, मार्था और कुछ कथित रुप से उच्च जातियों के बीच भाजपा की पैठ बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें भाजपा ने 2018 में गोवा भेजा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+