पीएम मोदी के साथ जी20 बैठक पर चर्चा करेंगे आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी

पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि बैठकें तभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती हैं जब एक टीम वर्क के तहत काम हो। पीएम ने G20 आयोजनों के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सहयोग भी मांगा।

jagan mohan reddy

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, जगन मोहन प्रधानमंत्री के साथ मुख्य रूप से विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में चर्चा करेंगे और 3 और 4 फरवरी को और फिर 24 अप्रैल को शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयारियों को लेकर बात करेंगे। बैठक में वित्त, कृषि, पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर भी चर्चा होगी।

आपको बता दें कि विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आयोजित एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि जी-20 बैठक संबंधित राज्यों के लिए एक बड़ा अवसर हो सकती है। पीएम ने कहा था कि ये बैठकें ना केवल हमारी शक्ति को दिखाने के लिए अहम होंगी, बल्कि दुनिया के सामने व्यवसाय, निवेश और पर्यटन स्थलों के रूप में खुद को फिर से ब्रांड बनाने का अवसर भी बनेंगी।

हालांकि पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि बैठकें तभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती हैं जब एक टीम वर्क के तहत काम हो। पीएम ने G20 आयोजनों के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा था कि इन बैठकों में कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति भारत आएंगे और बैठकें अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+