अमृत महोत्सव उपलब्धियों का जश्न मनाने का समय: जगन मोहन रेड्डी
विजयवाड़ा,23 दिसंबर: 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी राष्ट्रीय समिति की बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई पहलों में से 'आजादी का अमृत महोत्सव' की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि राज्य 'आजादी का अमृत महोत्सव' की सफलता सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों को दोगुना करेगा।

उन्होंने कहा कि यह पिछले 75 सालों के देश की सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों पर खुशी मनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा आयोजित 'आजादी का अमृत महोत्सव' की दूसरी राष्ट्रीय समिति की बैठक में वर्चुअल भाग लिया।
इस दौरान सीएम जगन ने कहा, "इस महोत्सव ने देश के गौरवशाली अतीत, 75 साल की सराहनीय यात्रा के दौरान हासिल की गई सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान किया है और राष्ट्र की प्रगति के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जहां वर्तमान जरूरतों को आर्थिक प्रगति के माध्यम से संबोधित किया जाता है, वहीं भावी पीढ़ियों की अपनी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता खतरे में नहीं है।
वहीं राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन जो कि राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति के सदस्य हैं उन्होंने भी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में इस वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications