CM जगन मोहन रेड्डी का अधिकारियों को निर्देश, कहा-जल्द तैयार करें विद्युत सुरक्षा की ऑडिट रिपोर्ट
मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को अधिकारियों को राज्य के सभी डिस्कॉम में विद्युत सुरक्षा का ऑडिट करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दो सप्ताह में सौंपने को कहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अनंतपुर जिले के दरगाहेनुरु में हुई घटना के मद्देनजर एक व्यापक अध्ययन करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि अनंतपुर जिले में एक 11 केवी का तार टूट गया था और खेत में खड़े एक ट्रैक्टर पर गिर गया था। इस ट्रैक्टर पर चार मजदूर सवार थे। करेंट दौड़ने की वजह से सभी की मौत हो गई थी।

इसी को लेकर ऊर्जा मंत्री पेद्दीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की। मंत्री ने कहा कि अनंतपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अभी तक मामले में आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि उनकी तरफ से तेजी से काम किया जा रहा है और जनता की तरफ से दर्ज शिकायतों पर भी गौर किया जा रहा है।
इसके अलावा सरकार की तरफ से सरकार ने विद्युत सुरक्षा पर समितियों का गठन भी किया है। इसके मुताबिक एई और लाइनमैन को फील्ड स्तर का दौरा करना होगा और तारों की स्थिति और अन्य सुरक्षा पहलुओं का आकलन करना होगा। साथ ही उच्चाधिकारियों को मुख्यालय में ही रहना चाहिए के निर्देश दिया गया था। वहीं, जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी- शिक्षा पर निवेश हमारी ताकत












Click it and Unblock the Notifications