CM हेमंत ने पर्यटन स्थलों के विकास व स्टेडियम निर्माण के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को दिए निर्देश
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास और खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस निमित उपायुक्त रांची को वन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव व प्राक्कलन संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराने, डीपीआर तैयार करने में भवन निर्माण विभाग द्वारा सूचीबद्ध परामर्शी की सेवा लेने और इको टूरिज्म के मानकों का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से मेल रखने वाले संरचनाओं की प्रधानता रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने गेतलसुद डैम के पास पर्यटन विकास हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर भूमि प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

हेमंत सोरेन द्वारा रांची के गेतलसूद में चिन्हित भूमि पर रिसोर्ट बनाने के लिए डीपीआर और आगे की आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश मिला है। इसको लेकर उपायुक्त रांची द्वारा भूमि चिन्हित कर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रामगढ़ को रजरप्पा में पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरतों का आकलन तथा उसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने रजरप्पा पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष तंत्र विकसित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने को प्राथमिकता देने की बात कही है। इस कार्य के लिए आवश्यकतानुसार कंसल्टेंट की सहायता लेने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications