CM हेमंत सोरेन 15 जून को विधि व्यवस्था की करेंगे समीक्षा बैठक, पुलिस मुख्यालय तैयारी में जुटा
15 जून की समीक्षा को लेकर झारखंड के सभी जिलों के एसपी डीआईजी आई जी के अलावा दूसरे पुलिस अधिकारियों को भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा पत्र भेज दिया गया है।
रांची: झारखंड के चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन 15 जून को राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इसमें नक्सल, संगठित आपराधिक गिरोह, अवैध खनन, नारकोटिक्स के साथ-साथ कई अन्य मामलों पर गहन समीक्षा होगी।
मीटिंग को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि सीएम यह भी समीक्षा करेंगे कि अवैध खनन को रोकने के लिए जो टास्क फोर्स बनाया गया है, उसने अब तक कैसा परफॉर्मेंस दिया है।

जानकारी के अनुसार सीएम की उच्च स्तरीय बैठक के पहले राज्य के DGP अजय सिंह अधिकारियों के साथ 12 जून को ही समीक्षा बैठक करेंगे। सभी जिलों के एसपी और वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस राज्य पुलिस मुख्यालय में यह बैठक होगी।












Click it and Unblock the Notifications