Hemant Soren : सीएम हेमंत सोरेन 25 दिसंबर को वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री झारखंड सरकार ने शहीद निर्मल महतो की जमशेदपुर स्थित कदमा उलियान के समाधि स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित की सहमति व्यक्त की है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पुर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सह विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन एंव मंत्री कल्याण व परिवहन विभाग श्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में विधायिका सबिता महतो, विधायक श्री समीर कुमार मोहंती, विधायक श्री संजीव सरदार एंव विधायक श्री मंगल कलिंदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर आगामी 25 दिसंबर 2022 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्कालीन केंद्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो के 72 वां जयंती दिवस मानाये जाने की सुचना देते हुए समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री झारखंड सरकार ने शहीद निर्मल महतो की जमशेदपुर स्थित कदमा उलियान के समाधि स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित की सहमति व्यक्त की है।
जमशेदपुर स्थित वीर शहीद निर्मल महतो के जन्म जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए जिला अध्यक्ष पुर्वी सिंहभूम ने सभी प्रखंड अध्यक्षों नगर समिति, नगर पालिका क्षेत्र एंव अधिसूचित क्षेत्र के सभी समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित करती है कि वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती समारोह कार्यक्रम को अपने अपने क्षेत्रों में प्रात: 11 बजे तक आयोजित करने के बाद अपने दल बल के साथ कदमा उलियान स्थित मुख्य समारोह स्थल पर दोपहर 12:30 बजे तक उपस्थित होंगे। और मुख्यमंत्री के उपस्थिति में आयोजित मुख्य समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के साथ साथ राज्य के मंत्री परिषद सदस्य एंव कोल्हान प्रमंडल के विधायकगण भी उपस्थिति रहेंगे।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications