सीएम हेमंत सोरेन एक पुल और दो सड़क परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राजधानी में निर्माण के लिए एक पुल और दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है और मुख्यमंत्री राजधानी के लोगों को परियोजना के रूप में तोहफा देंगे। सड़
रांची, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राजधानी में निर्माण के लिए एक पुल और दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है और मुख्यमंत्री राजधानी के लोगों को परियोजना के रूप में तोहफा देंगे। सड़क-पुल की इन योजनाओं की कुल लागत 666.13 करोड़ रुपये आएगी। पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत बनने वाली इन परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम सिरमटोली स्थित सरना स्थल मैदान में एक बजे होगा। मुख्यमंत्री इसी स्थान पर ऑनलाइन तीनों परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications