राज्य को और बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं: सीएम हेमंत सोरेन

राज्य को और बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं: सीएम हेमंत सोरेन

रांची, 17 सितंबर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य का मुखिया होने के नाते हम एक ओर राज्य को बेहतर दिशा देने का काम कर रहे हैं। वहीं व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही खामियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है। सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा राज्यवासियों को भुगतना पड़ा है।

CM Hemant Soren says we are working to give better direction to the state

उन्हें इस वजह से लंबा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार अब सिस्टम को सुव्यवस्थित कर रही है। आपकी समस्याओं का समाधान निकल सके। इस मौके पर नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने का जो लक्ष्य रखा है, उसकी अहम कड़ी के रूप में आप अहम योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों से कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आप परेशान रहे।

आपका मामला सर्वोच्च न्यायलय तक चला गया। आप लगातार संघर्ष करते रहे।आपकी परेशानियों को देखकर मैं भी लगातार परेशान रहा। ऐसे में आपकी समस्या का समाधान कैसे निकले, इसके लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रहा।अब जब आप सरकार के अंग के रुप में योगदान देंगे तो आपको जितनी खुशी हो रही है, उतना ही खुश मैं भी हूं। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो, इसे हमारी सरकार हर हाल में सुनिश्चित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+