गिरिडीह में बोले सीएम हेमंत सोरेन, जल्द निकलेंगी हजारों वेकैंसियां

Jharkhand CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन गिरिडीह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजगार के मसले पर कहा कि नौजवानों को धैर्य रखना चाहिए। बहुत जल्द हजारों वेकैंसियां निकलेंगी। हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 20 साल में इस प्रदेश में जो गंदगी फैलाई गई है उसे महज 2 वर्षों में साफ नहीं किया जा सकता। सीएम सोरेन ने कहा कि यदि 10 साल तक हमारी सरकार रही तो मैं झारखंड को गुजरात के समकक्ष ले जाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हमने 3 वर्षों के कार्यकाल में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका मानदेय वृद्धि, पुलिसकर्मी क्षतिपूर्ति अवकाश और पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि जैसे कदम उठाए।

सरना धर्म कोड और स्थानीयता बिल पर बोले सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने साल 2021 में ही आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू करने का कानून विधानसभा से पास कराकर केंद्र के पास भेजा। पिछले साल हमने 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता और नियोजन नीति संबंधी कानून भी विधानसभा से पास कराकर केंद्र के पास भेजा। इन्हें संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वो सरना धर्म कोड के जरिए देश के सभी आदिवासियों को एकत्रित करे। उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़ों और मूलवासियों को षड्यंत्र के तहत दबाया गया। कुचला गया। 20 साल उनका शासन रहा। क्या कारण है कि झारखंड का विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 9वीं अनुसूची में सरना धर्म कोड और स्थानीयता कानून शामिल हुआ तो ज्यादा कारगर साबित होगा।

पूर्ववर्ती रघुवर सरकार पर जमकर बोला हमला
पूर्ववर्ती रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उस समय कई पारा शिक्षकों ने आंदोलन के दौरान जान गंवाई। बहुत सारी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को जान से हाथ धोना पड़ा। सरकार नहीं पसीजी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में बिना नियम-कायदे के नियुक्तियां की गई। जब जिसे मन किया नियुक्त किया और जब जिसे चाहा निकाल दिया। उन्होंने कहा कि इस राज्य के लोगों में ताकत, हिम्मत और लगन है। लोग मेहनती हैं। लेकिन, लोगों को काम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यहां कोयला और लोहा का खनन करके झारखंड को खोखला बना दिया गया। इसका मुआवजा तक केंद्र ने नहीं दिया। अभी भी हमारा 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया केंद्र के पास बकाया है। सीएम ने कहा कि हम उद्योग नीति लाए थे। उद्योगपतियों ने झारखंड में निवेश के प्रति रुचि दिखाई थी लेकिन ईडी, सीबीआई का बवंडर दिखाकर सबको डरा दिया।

बीजेपी पर आंदोलनकारियों के अपमान का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी के कितने लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया। किसी ने नहीं। उन्होंने बीजेपी पर आंदोलनकारियों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे पीछे ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी ना जाने कैसी-कैसी जांच एजेंसियां लगाई गईं। वे नाक लगाकर सूंघते रहते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में हजार से भी ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। जिनके पास मकई का दाना तक नहीं मिलता उनको जेल में डाल दिया जाता है। जिनके पास पैसा निकलता है वह बीजेपी का रिश्तेदार निकलता है। इसलिए, उसे छोड़ दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+