सीएम हेमंत सोरेन ने कहा - थाली में परोस कर नहीं मिला राज्य, हक मांगने पर ईडी को लगा देती है केंद्र सरकार
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा सदन के अंतिम दिन विपक्ष के सभी लोग उठ कर चले गए शायद यह कड़वी बातें सुनने के आदी नहीं हैं।

रांची,24 दिसंबरः झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा सदन के अंतिम दिन विपक्ष के सभी लोग उठ कर चले गए शायद यह कड़वी बातें सुनने के आदी नहीं हैं। हो भी कैसे सकते हैं। 20 वर्षों तक मखमल के जिस खाट पर इन्होंने अपना समय गुजारा है। ,धूप-छांव, दु:ख-तकलीफ क्या होती है। इनको कभी एहसास नहीं। गरीबी की मार, महामारी की मार, सूखाग्रस्त की मार क्या होती है इनका सामना इनको करना पड़ा नहीं। बल्कि इसके इतर राज्य में राशन कार्ड लेकर लोग भात-भात करके जान दे दी।
केंद्र हक मांगने पर ईडी लगा देती है
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य थाली में परोस कर नहीं मिला है। इसके लिए कई लोग शहीद हुए हैं। कई माएं विधवा हुई हैं। कई ने अपना पिता खोया है। कई ने अपना भाई खोया है। तब जाकर यह झारखंड मिला है। राज्य में विपक्ष की राजनीति ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के दरवाजे तक सीमित है। रोज ये लोग ईडी के ऑफिस जाकर दरवाजे पर खड़े हो जाते हैं। वहां अंदर से कोई कागज फेंकता है, जिससे इनकी राजनीति चलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मैं राज्य के कह की बात करता हूं तो पीछे ईडी लगा देती है।
अखबार वेबसीरिज की तरह खबरें छाप रहे
उन्होंने वेब सीरिज का उदाहरण देते हुए सदन में कहा कि अखबार सत्ता पक्ष की खबरों को वेब सीरिज की तरह खंड-खंड में छाप रहे हैं। कभी इस अखबार में तो कभी उस अखबार में। अखबार में खबरें छपती हैं और भाजपा अखबार को लेकर राजनीति कर रही है। सीएम हेमंत ने कहा कि 20 साल तक ये लोग शासन में रहे। चाहते तो 1932 आधारित स्थानीय नीति लागू करा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं कर सके। न नीति बना सके और न ही ओबीसी का आरक्षण का दायरा बढ़ा सके। एक बार कोशिश भी कि 1932 लाने कि तब राज्य में आग लग गया, हिंसा हुई। हमारी सरकार की मंशा ठीक है। जब हमलोगों ने 1932 लाया लोग फूल माला लेकर आये।
सिर्फ ट्रक-ट्रेक्टर बदनाम, ट्रेन भी अवैध खनन में शामिल
सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी जांच पर कहा कि एजेंसी कहती है कि एक हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। केंद्र को बताना चाहिए कि आपने कितना रेल रैक उपलब्ध कराया। यहां सिर्फ ट्रक और ट्रेक्टर बदनाम है। जबकि ट्रेन अवैध खनन में शामिल है। हमलोग एसआईटी गठन करने जा रहे हैं। केंद्र सरकार को पत्र लिखे हैं। पत्र लिखने के बाद केंद्र हरकत में आई है।
नौजवानों के लिए जल्द निकालेंगे रास्ता
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि युवाओं को निराश नहीं होना है। नौजवानों के लिए जल्द ही रास्ता निकालेंगे। गांव-गांव जाकर रोजगार सृजन के लिए व्यवस्था बना रहे हैं।
ईडी की डर से राज्य में नहीं हो रहा निवेश
उन्होंने कहा कि ईडी ने ऐसा माहौल बना रखा है कि राज्य में कोई निवेश नहीं करना चाहता। कोई भी पूंजीपति निवेश करने से डर रहा है। जबकि हमारी नीतियों का बड़े बड़े बिजनस मैन ने तारीफ की। लेकिन उन्हें डर है कि ईडी किसके दरवाजे पर दस्तक देगी।
तीन सौ गैस सिलिंडर 12 सौ का हो गया और भाजपा मंहगाई पर बात नहीं करती
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंहगाई पर भाजपा नहीं बोलती। पांच रुपये का प्लेटफार्म टिकट 50 रुपया का हो गया। 300 रुपया का सिलेंडर 1200 रुपया हो गया डॉलर के सामने रुपया खड़ा नहीं हो पा रहा है। कोई बोलने वाला नहीं है। बीते 8 सालों में भाजपा ने निम्नमध्यवर्गीय और मध्यवर्गीय परिवार का जेब खाली कर दिया है। मंहगाई में जेट इंजन लगा दिया। सरकारी संपत्तियों को बेचा रहा है। जिस देश का राजा व्यापारी, उस देश की प्रजा भिखारी।












Click it and Unblock the Notifications