CM Hemant Soren ने की सरकारी कामकाज की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक हर हाल में पहुंचे यह सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है,

 Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक हर हाल में पहुंचे यह सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उनके कार्यों में तेजी लाएं। ऐसी योजनाओं का समय पर उद्घाटन हो, इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि 15 फरवरी तक मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना अंतर्गत वंचित पात्र लाभुकों को राशि का भुगतान हर हाल में करें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि झारखंड आकस्मिकता निधि से शीघ्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

सीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नहीं हो, चाहे वह कोयला का हो अथवा बालू या पत्थर का, ये सभी जिलों के एसपी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

आम जनों के प्रति अधिक संवेदनशील बनें पुलिसकर्मी

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को आम जनों के प्रति अधिक संवेदनशील रहकर कार्य करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित मामलों तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या और शिकायत लेकर थानों में पहुंचे लोगों के साथ आत्मीयता से पेश आएं। आपकी वजह से उन्हें कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखें।

इन विभागों की हुई समीक्षा

विधि-व्यवस्था, जोहार पोर्टल, मुख्यमंत्री सूखा राहत वितरण, आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रमों के आवेदनों का निस्तारण, रेवेन्यू कलेक्शन, सुओ मोटो म्यूटेशन प्रणाली, छात्रवृत्ति व अन्य योजनाएं।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ सीएम ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्र से समन्वय बना मिशन मोड में काम करें, हर घर तक पहुंचाएं नल से जल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ गुरुवार को जल जीवन मिशन (हर घर नल-जल योजना) एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के गठन के पूर्व तक झारखंड में केवल 3.45 लाख (05%) घरों में नल से जल उपलब्ध हो पाया था।

सरकार ने पिछले 3 वर्षों में 14.12 लाख परिवारों को हर घर नल से जल से जोड़ा है। अब तक लगभग राज्य के 17.57 लाख (28.73%) ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सर्वाधिक सौर ऊर्जा आधारित जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे 500 से 600 करोड़ रुपए की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि केंद्रीय मंत्री के सुझावों पर अमल करते हुए कार्यान्वयन में तेजी लाएं। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्यों को पूरा करें। सीएम ने यह भी आश्वस्त किया कि 2024 तक हर हाल में जल जीवन मिशन के तहत काम पूरा कर लिया जाएगा।

योजना के एक्टेंशन पर विचार नहीं : गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से कहा कि देश में नल जल योजना का 57 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 11 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंच चुका है। झारखंड में अभी 29% ही काम हुआ है। हालांकि यहां की भौगोलिक स्थिति अलग है। योजना के एक्टेंशन के सवाल पर कहा कि अभी इस पर कोई विचार नहीं है। इससे पूर्व समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग, पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, तो आंकड़ों में अवश्य सुधार दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+