CM Hemant Soren: कैंसर पीड़ित पत्रकार को मुख्यमंत्री ने प्रदान की दो लाख रुपए की सहायता
विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने पत्रकार गोविंद नाथ शर्मा के परिजनों को उक्त चेक सौंपा, जो सराहनीय है।

धनबाद/रांची: विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी कि झरिया के कैंसर पीड़ित पत्रकार गोविंद नाथ शर्मा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने विवेकानुदान निधि से दो लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया है।
आज विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने पत्रकार गोविंद नाथ शर्मा के परिजनों को उक्त चेक सौंपा जो की प्रशंसनीय है ।कैंसर पीड़ित पत्रकार के परिवार को महत्वपूर्ण राशी प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश कमिटी ने मुख्यमंत्री एवं पूर्णिमा नीरज सिंह का आभार व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications