सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश... झारखंड सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
रांचीः,25 अक्टूबरः झारखंड में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व कार्यालयों के सारे दस्तावेज, पत्र व फाइल डिजिटलाइज्ड होंगे। पूर्व के सभी दस्तावेज, पत्र और फाइलों को स्कैन कर उसे डिजिटल रूप में बदलकर एक जगह जमा किया जाएगा
रांचीः,25 अक्टूबरः झारखंड में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व कार्यालयों के सारे दस्तावेज, पत्र व फाइल डिजिटलाइज्ड होंगे। पूर्व के सभी दस्तावेज, पत्र और फाइलों को स्कैन कर उसे डिजिटल रूप में बदलकर एक जगह जमा किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर उनका आसानी से उपयोग किया जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सूचना तकनीकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी निजी क्षेत्र की किसी एजेंसी को दी जाएगी, जिसके चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

वर्तमान में एक-दो विभागों के ही दस्तावेज डिजिटल फार्म में रखे जा रहे हैं। वहीं, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में फाइलाें का निष्पादन भी ई-फाइल माध्यम से डिजिटल रूप से किया जाता है। लेकिन जब इस विभाग से फाइल दूसरे विभागों जैसे वित्त या कार्मिक विभाग जाती है तो वहां फिर काम मैनुअल शुरू हो जाता है। वहां से आनेवाली नोटिंग को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग फिर से स्कैन कर उसे डिजिटल रूप में फाइल में शामिल करता है। साथ ही पूर्व के कई दस्तावेज व पत्र अभी भी मैनुअल फार्म में हैं। अब वर्तमान तथा पूर्व के सभी पत्राें और दस्तावेज को डिजिटल रूप दिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में सूचना तकनीकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की बैठक में सभी दस्तावेज को डिजिटलाइज्ड करने के निर्देश दिए थे।
पत्र खोजने की समस्या से मिलेगी मुक्ति
वर्तमान में किसी पूर्व के पत्र या दस्तावेज की आवश्यकता होती है तो उसे संबंधित फाइल से ढ़ूंढ़ा जाता है। इसके लिए संबंधित विभाग या कार्यालय से पत्राचार करना पड़ता है। इसमें समस्या भी होती है तथा समय की बर्बादी होती है। कई बार ऐसे पत्र जिलों से भी मंगाए जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब सभी पत्र व दस्तावेज डिजिटलाइज्ड होने के कारण उन्हें आसानी से प्राप्त कर उपयोग किया जा सकेगा। कभी-कभी कोई फाइल ही गुम हो जाती है। फाइल भी डिजिटल रूप में होने से इसकी संभावना नहीं रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications