मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- सीसीएल को हेमंत सोरेन की सख्त चेतावनी, विस्थापितों को करो मुआवजे का शीघ्र भुगतान

रांची,20 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को चतरा जिले में सभा को संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में सीसीएल को सख्त चेतावनी दे डाली। सीसीएल का नाम लिए बिना कहा कि कोयले का खनन करने वाली कंपनियां रैयतों को साथ

रांची,20 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को चतरा जिले में सभा को संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में सीसीएल को सख्त चेतावनी दे डाली। सीसीएल का नाम लिए बिना कहा कि कोयले का खनन करने वाली कंपनियां रैयतों को साथ अन्याय कर रही हैं। रैयतों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कंपनियों को 2013 की केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप मुआवजे का भुगतान करना होगा। इस जिले में कोयले का खनन हो रहा है, लेकिन रैयतों को मुआवजे का भुगतान नहीं हो रहा है। विस्थापन बड़ी समस्या के रूप में सामने आने वाली है। सरकार की इस पर नजर है। इसलिए झारखंड सरकार जल्द ही खनन नीति बनाने जा रही है। खनन कंपनियों को नियम संगत काम करना होगा।

soren
बचरा नगर पंचायत को पुन: देंगे पंचायत का दर्जा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को चतरा आए हुए थे। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि चतरा जिले की बचरा नगर पंचायत को फिर से पंचायत में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने टंडवा प्रखंड की दो पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा दे दिया था, लेकिन वहां पर शहर जैसी आधारभूत संरचना नहीं है, इसलिए फिर से उसे पंचायत में शामिल किया जाएगा।

पुरानी सरकार के पास नहीं था विकास का विजन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों में 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने घोषणा को दोहराते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में एक पौधा लगाएं और पांच दिन बिजली मुफ्त जलाएं। सरकार ने इसके लिए नियम बना दिया है। यह कदम पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। इससे झारखंड का पर्यावरण ठीक रहेगा। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास का विजन नहीं था। यही कारण है कि बीस वर्षों में झारखंड का विकास नहीं हुआ। झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां पर सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है।

सात दिनों में आठ लाख मामले शिविरों में आए

सीएम ने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि 12 अक्टूबर से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महज सात दिनों में आठ लाख से अधिक मामले इन शिविरों के माध्यम से आए और उसमें से 70 प्रतिशत का निदान कर दिया दिया गया।

मनरेगा से पांच योजनाओं का हो रहा शिलान्यास

सुखाड़ की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जहां-जहां पर आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं, वहां पर मनरेगा से पांच-पांच योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिल सके।

314 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्धाटन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 314 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्धाटन व शिलान्यास तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया। कार्यक्रम को श्रम, नियोजन व प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भागता, विधायक अकेला यादव व अंबा प्रसाद ने भी संबोधित किया। सीएम का स्वागत उपायुक्त अबु इमरान ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चतरा जिला को जल्द अपना समाहरणालय मिलेगा। जैसे साहिबगंज में हाल ही में हमने डेरी प्लांट खोला वैसे ही चतरा को भी मिलेगा। हमारे पशु ही हमारे ATM हैं। सभी से अपील है आप सब भी पशुधन विकास योजना का लाभ लें तथा स्वस्थ और समृद्ध गांवों का निर्माण करने में भागीदार बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+