CM हेमंत सोरेन ने संविदा पर बहाल 217 आयुष चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविदा के आधार पर चयनित 217 आयुष प्रक्षेत्र के सामुदायिक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र पाने वाले डॉक्टरों में 162 होम्योपैथिक, 35 आयुर्वेदिक तथा 20 यूनानी पद्धति से हैं. मु
रांची,24 अगस्त: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संविदा के आधार पर चयनित 217 आयुष प्रक्षेत्र के सामुदायिक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र पाने वाले डॉक्टरों में 162 होम्योपैथिक, 35 आयुर्वेदिक तथा 20 यूनानी पद्धति से हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति आज भी उतनी ही प्रभावी है, जितनी प्राचीन काल में थी. विशेषकर झारखंड प्रदेश के लिए आयुष एक बेहतर चिकित्सा पद्धति साबित हो सकती है. आयुष पद्धति जल, जंगल, जमीन, पठार, नदी- नाले और पहाड़ से घिरे इस आदिवासी बाहुल्य प्रदेश के लिए खास मायने रखती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोगों का प्रकृति से गहरा जुड़ाव रहा है और प्राकृतिक तरीके से वे इलाज कराते आ रहे हैं. ऐसे में आज के समय में आयुष चिकित्सा पद्धति यहां के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस पद्धति से छोटी-बड़ी बीमारियों का तो इलाज होता ही है. इसके साथ बेहतर स्वास्थ्य जीवन और शरीर को तंदुरुस्त रखने के प्राकृतिक तौर-तरीकों को हम जानते तथा सीखते हैं. यह चिकित्सा पद्धति पहले भी प्रभावी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी.
झारखंड सरकार और सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के बीच एमओयू
इस अवसर पर झारखंड सरकार और सत्य साई हॉस्पिटल के बीच एमओयू हुआ. एमओयू के अंतर्गत प्रतिवर्ष झारखंड के एक हजार हार्ट मरीजों का मुफ्त इलाज गुजरात के श्री सत्य साई हॉस्पिटल में होगा. झारखंड सरकार इन मरीजों की यात्रा पर प्रति मरीज 10 हजार रुपया खर्च करेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसे एतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस एमओयू से श्री सत्य साई हॉस्पिटल राजकोट और अहमदाबाद में झारखंड के युवा तथा वयस्कों का मुफ्त हार्ट का इलाज होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे के अभाव में जो लोग इलाज नहीं करा पाते हैं ऐसे में यह व्यवस्था उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा.
मानदेय के अलावे आयुष चिकित्सकों को मिलेगा हर माह इंसेंटिव
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक नई पीढी इस व्यवस्था को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है. आज 217 चिकित्सकों की नियुक्ति हो रही है. इन चिकित्सकों के माध्यम से सुदूरवर्ती ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक रखने को लेकर चिंतन करती रहती है. फिर भी ठीक नहीं हो पाती है. सरकार के आप अंग हैं और बेहतर से बेहतर काम करेंगे. सरकार आपको इंन्सेटिव भी देने का काम करेगी. सैलरी के अलावा हर महिने 15 हजार इंसेंटिव देने का काम करेगी.












Click it and Unblock the Notifications