Jharkhand: गिरिडीह को CM हेमंत सोरेन ने दी करोड़ों की सौगात, केंद्र पर लगाया झारखंड का हक मारने का आरोप
Giridih: गिरिडीह जिला को सीएम हेमंत सोरेन ने करोड़ों की सौगात दी है। उन्होंने गिरिडीह के डुमरी प्रखण्ड में जन-कल्याणकरी योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसम्पत्ति वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी हुआ। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पुनः आदरणीय स्व जगरनाथ महतो जी की कर्मस्थली डुमरी प्रखण्ड आने का अवसर मिला। जहाँ करोड़ो रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और हजारों लोगों के बीच परिसंपत्ति वितरण करने का सौभाग्य मिला।
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि कोरोना में झारखण्डवासियों की सेवा करते-करते हमने हमारे दो मंत्रियों को खो दिया था. पहले आदरणीय हाजी साहब का निधन हुआ फिर आदरणीय जगरनाथ महतो जी का। बीमार होने के बावजूद टाइगर जगरनाथ दा लोगों की सेवा करते रहे।

सीएम ने आगे कहा कि कोरोना के समय लोगों के दुखों के सामने उन्हें अपनी पीड़ा नहीं दिखी और लोगों की सेवा करते-करते उनका निधन हो गया. उनके सपनों को साकार करने का काम राज्य सरकार कर रही है. टाइगर जगरनाथ दा अमर रहें।
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि राज्य के सभी वर्ग, बच्चियों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए सरकार काम कर रही है. आज सरकार सिर्फ काम ही नहीं कर रही, बल्कि योजनाओं को गांव- गांव तक पहुंचा भी रही है. मैं खुद सरकार की योजनाओं का आंकलन लोगों के बीच जाकर और रांची से समीक्षा कर, कर रहा हूँ.
उन्होंने आगे कहा कि कभी किसी ने सोचा था कि सरकार ग्रामीणों के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगी? 20 वर्ष में कभी किसी के दरवाजे पर प्रखण्ड के पदाधिकारी नहीं गए. लेकिन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत यह सब फलीभूत हुआ. उसी का परिणाम है कि आज सभी बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्त और एकल महिलाओं, दिव्यांग लोगों को पेंशन और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. लाखों लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया है.
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि डुमरी में उत्कृष्ट विद्यालय बन गया है. राज्य के उत्कृष्ट विद्यालय प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर स्कूल बनेंगे. आज स्कूलों में जो शिक्षक हैं उन सभी शिक्षकों को आईआईएम जैसे संस्थान में प्रशिक्षण कराकर बच्चों को पढ़ाने भेज रहे हैं. इन सभी स्कूलों में सभी सब्जेक्ट के शिक्षक होंगे. यहां प्रिंसिपल भी होंगे. पढ़ाई भी होगा और खेल-कूद भी. नेतरहाट आवासीय विद्यालय के तर्ज पर यहां भी विद्यालय बनाने पर सरकार कार्य कर रही है.
सीएम ने कहा कि वर्तमान स्थिति में राज्य में कई समस्याएं हैं. विगत 20 वर्षों में इन्होंने समस्याओं का भंडार छोड़ रखा है. लेकिन इन सभी समस्याओं का समाधान संयमित तरीके से हो रहा है. यह सरकार अंधी, बहरी और गूंगी नहीं है. यह सरकार सबकी बात सुनती है और नियम संगत उसका समाधान भी करती है।












Click it and Unblock the Notifications