CM Hemant Soren ने प्रस्ताव पर दी अपनी स्वीकृति, महिला कर्मियों को भी मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
झारखंड में कांट्रैक्ट (संविदा) पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को भी 180 दिन मातृत्व अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है। यह प्रावधान उन्हीं महिला कर्मियों पर लागू होगा, जो पिछले 12 महीनों में 80 दिन तक काम कर चुकी हैं।
यह नियम दो बच्चों तक मान्य होगा। तीसरे बच्चे के जन्म पर छुट्टी नहीं मिलेगी। मातृत्व अवकाश के लिए कांट्रैक्ट सैलरी, छुट्टी पर जाने से पहले मिले अंतिम सैलरी के बराबर होगी। हालांकि, आउटसोर्स पर कार्यरत महिलाकर्मियों के मामले में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

राज्य सरकार के फैसले से 30-35 हजार महिलाकर्मियों को लाभ होगा। राज्य में लगभग 60 हजार पारा टीचर कार्यरत हैं। इनमें 25 हजार से अधिक महिलाएं हैं। साथ ही, संविदा पर मनरेगा व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाओं की संख्या भी 10 हजार से अधिक है। इन्हें छुट्टी का सीधा लाभ मिलेगा।
इधर, राज्यकर्मी भी चाइल्ड केयर लीव की मांग कर रहे हैं। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ, झारखंड सचिवालय सेवा संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठन इस मांग को दुहराते रहे हैं। पिछले दिनों सीएम ने चाइल्ड केयर लीव देने का भरोसा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications