मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के निधन पर जताया दुःख

चौधरी को सेंटेवीटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पूर्व ही उनका निधन हो चुका था। उनके निधन की सूचना पाकर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी तथा अनेक आईपीएस तथा आईएएस अधिकारी और क्रिकेट तथा अन्य खेलों

रांची,16 अगस्त: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के पूर्व निदेशक, बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी सचिव, झारखंड पुलिस में एडीजी और जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। एक दिन पहले उन्होंने जीएससीए स्टेडियम में तिरंगा फहराया था। मंगलवार की सुबह भी वह बिल्कुल ठीक-ठाक थे। पूजा करने के बाद टहले भी। अचानक ही उनको दिल का दौरा पड़ा।

amit

चौधरी को सेंटेवीटा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पूर्व ही उनका निधन हो चुका था। उनके निधन की सूचना पाकर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी तथा अनेक आईपीएस तथा आईएएस अधिकारी और क्रिकेट तथा अन्य खेलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे। उनकी पत्नी निर्मल अमिताभ चौधरी (पूर्व आईपीएस) और बेटी साथ ही थे।

कल होगा अंतिम संस्कार
62 वर्षीय अमिताभ चौधरी का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। अभी उनका शव उनके अशोकनगर विद्यालय मार्ग स्थित आवास पर रखा गया है। बुधवार की सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक उनका पार्थिव शरीर जेएससीए स्टेडियम में दर्शनार्थ रखा जाएगा।

रांची को क्रिकेट के मानचित्र पर स्थापित किया
रांची को क्रिकेट के मानचित्र पर स्थापित करने में उनका बड़ा योगदान रहा। क्रिकेट में बीसीसीआई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उच्च पद पर पहुंचे। जेएससीए (झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन) का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सही मायने में उनकी ही देन है। उनके कार्यकाल में कई अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन रांची में हुआ। उन्होंने झारखंड के सभी जिलों तक क्रिकेट को पहुंचाने का काम किया। आईपीएस के रूप में रांची के दो दुर्दांत अपराधियों सुरेंद्र बंगाली और अनिल शर्मा की गिरफ्तारी में भी उनका ही नेतृत्व था। सिविल सेवा की परीक्षा में उन्होंने पुलिस सेवा में दूसरा स्थान देशभर में हासिल किया था। वह आईआईटी खड़गपुर से बीटेक भी थे और 1985 में पुलिस में आये। रांची से चुनाव भी लड़ा। उनका बेटा अभिषेक 2013 क्लेट परीक्षा में झारखंड टॉपर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+