CM Hemant Soren: डीजीपी नीरज सिन्हा का आज अंतिम कार्य दिवस, सीएम से मिले
रांची: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा बीते शनिवार को सेवानिवृत हो गए हैं। डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया जहां उन्हें विभागीय परंपरा के मुताबिक शानदार विदाई दी गई।

रांची: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा बीते शनिवार को सेवानिवृत हो गए हैं। डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया जहां उन्हें विभागीय परंपरा के मुताबिक शानदार विदाई दी गई। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन से पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
CM ने DGP को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीरज सिन्हा को शॉल और मोमेंटो प्रदान कर उन्हें लंबी उम्र, खुशहाल, सुखद और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पुलिस पदाधिकारी के रूप में आपका लंबा कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। आपके कार्य और अनुभव का लाभ यहां के पुलिस बल, आम जनता और राज्य को मिला है। अब आप जीवन के दूसरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं। आपको सुखद सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications