CM Hemant Soren बोले- राज्यकर्मी ऐसा काम करें, जिससे झारखंड का सिर ऊंचा हो सके

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील है। पेंशन बुढ़ापे की लाठी होती है। राज्य को आगे बढ़ाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है।

Hemant Soren

Ranchi। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स, एम्प्लाइज फेडरेशन (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन सिस्टम का नया स्वरूप ) के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। कहा कि राज्यकर्मी सरकार के कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे देश के कई राज्य विकसित हैं। मुझे उम्मीद है कि आप भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाएंगे। अब इस राज्य में हमें वह काम करना है, जो कार्य हम सभी को और देश को भी दिखे। सरकार प्रयास कर रही है, जिससे झारखंड का सिर ऊंचा हो सके. यहां के किसान, गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग अपने पैरों पर खड़े रहें और मान-सम्मान के साथ अपना कार्य कर सकें।

बुढ़ापे की लाठी होती है पेंशन

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील है। पेंशन बुढ़ापे की लाठी होती है। राज्य को आगे बढ़ाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। उनके हित का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। हमने पुरानी पेंशन लागू करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया। आज कर्मचारी अगर संतुष्ट नहीं होंगे तो काम भी संतोषजनक नहीं होगा। बजट का 60% कर्मचारियों, वृद्धा व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक कामों में खर्च होता है। जब मैं एक मुख्यमंत्री के तौर पर जाता हूं, तो सीना तान कर जाता हूं। लेकिन जब एक पिछड़े राज्य की बात आती है तो कहीं ना कहीं मन टूटता है। पिछले 20 सालों में राज्य की बागडोर जिन सरकारों पर रही, उसने इसे सही दिशा नहीं दी। उसी का परिणाम है कि झारखंड आज पिछड़ा राज्य की गिनती में आता है।

फूल-मालाओं से सीएम का स्वागत किया गया

एनएमओपीएस झारखंड का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में झारखंड के 24 जिला से आये जिला, प्रखंड व प्रांतीय समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड प्रांत अध्यक्ष विक्रांत सिंह और महासचिव प्रदीप मंडल मुख्य रूप से शामिल रहे। इससे पहले फूल-मालाओं से सीएम का स्वागत किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+