आज मीडिया पीएम मोदी से डरा हुआ है: CM अशोक गहलोत

जयपुर, 23 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के चुनावों में हारने की वजह बताई है। सीएम गहलोत ने कहा कि हमेशा इश्यू हमेशा मीडिया बनाता आया है। मनमोहन सिंह सरकार के समय टू जी स्पैक्ट्रम, कोलेगेट घोटाला और लोकपाल बिल का इश्यू मीडिया ने बनाया था। लेकिन आज मीडिया इनके बारे में कुछ नहीं बोलता है। हमने रेलमंत्री पवन बंसल और केंद्रीय मंत्री डी. राजा के इस्तीफे ले लिए थे।

आज मीडिया पीएम मोदी से डरा हुआ है: CM अशोक गहलोत

हमारी सरकार चलीं गई। लेकिन आज मीडिया पीएम मोदी से डरा हुआ है। लोकतंत्र को बचाने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका है। संविधान की रक्षा करने में बहुत बड़ी भूमिका है। लेकिन मीडिया पर डरा हुआ है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के रेड से मीडिया मालिक डरे हुए है।

कोलगेट के अंदर क्या-क्या नहीं हुआ?

सीएम गहलोत ने सोमवार को राजधानी जयपुर में प्रेस वार्ता की और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में खुलापन था। मीडिया को पूरी आजादी थी। सरकार की आलोचना करते थे। कोलगेट के अंदर क्या-क्या नहीं हुआ। कोलगेट, टू जी स्पैक्ट्रम और लोकपाल बिल कहा चला गया।

सरकार हिल और सरकार चली गई हमारी। सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया अब टू जी स्पैक्ट्रम, लोकपाल, ब्लैकमनी और कोलगेट को याद नहीं करता है। मीडिया दबाव में है। सीएम गहलोत ने गुजरात के अहमदाबाद में भी मीडिया पर निशाना साधा था। सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया के मालिक दबाव में है। कोरोना काल में पत्रकारों की नौकरियां चली गई। मीडिया के मालिकों के पास मैसेज आ जाते हैं। साहित्यकार और पत्रकार जेल में है। मीडिया की आजादी नहीं है। मीडिया पूरी तरह से दबाव में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+