सीएम गहलोत ने धार्मिक मेलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, कहा-'मेलों में सिर्फ बुजुर्ग ही VIP होगा'
जयपुर, 04 सितंबर। राजस्थान के खाटूश्यामजी मंदिर में हादसे के बाद गहलोत सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है। सीएम अशोक गहलोत ने आज वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी धार्मिक मेलों की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में रोचक वाकया हुआ। वीसी के जरिए हुई बैठक में पुष्कर मेले को लेकर चर्चा चल रही थी। मंदिर प्रमुख पुजारी ने इस दौरान रोचक टिप्पणी की। कहा-गहलोत का मतलब है सौ तालों की एक चाबी।

मेले के लिए कलेक्टर को अलग से बजट दिया जाए। ताकि बड़े अफसरों पर बार-बार निर्भर नहीं रहना पड़े। पुजारी की रोचक टिप्पणी सुनकर सीएम अशोक गहलोत भी मुस्करा दिए। दरअसल, आज सीएम गहलोत मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर आयोजन एवं मेलों के दौरान सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों, मेला आयोजन ट्रस्टों के प्रतिनिधियों एवं चिन्हित धार्मिक स्थलों के धर्म गुरुओं के साथ बैठक की।
मेलों में सिर्फ बुजुर्ग ही वीआईपी होगा
बैठक में मौजूद उद्योग मंत्री शंकुतला रावत ने कहा कि अधिकारी धन बरतने में कंजूसी करते हैं। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद मेला होने वाले स्थान पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा गया है। मंत्री ने कहा कि बहुत लोगों से बात हुई है। जिनका कहना है कि वह खुद धार्मिक मेलों के लिए धन खर्च करने के लिए तैया है। लेकिन समन्वय के अभाव में जमीनी धरातल पर काम नहीं हो पाता है। रावत ने कहा कि अधिकारियों को मेला आयोजन होने से पहले बैठक कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवस्थान की डीपीआर बनाने के लिए हमने अच्छा सा प्रोजेक्ट बनाया है। हम सभी जगह अच्छी व्यवस्थाएं कराने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि वीआईपी के लिए हमने कर दिया कि सिर्फ बुजुर्ग ही वीआईपी होगा। सीएम गहलोत ने कहा- अच्छा किया आपने। महिलाओं को भी वीआईपी कर दो। मंत्री शकुंतला रावत ने जवाब में कहा- बिलकुल साहब कर देंगे।
गहलोत बोले- राजस्थान धार्मिक डेस्टिनेशन बनें
सीएम गहलोत ने कहा कि धर्म गुरुओं ने सुझाव दिए है। छोटे मंदिरों के लिए मीटिंग का सुझाव अहम है। हम लोग मेला प्राधिकरण का काम तमाम मंदिर के मैनेजमेंट के साथ लगातर संपर्क करें। क्या-क्या समस्याएं है। सरकार की तरफ से क्या अपेक्षा है। मंहतों की और पुजारियों की। वह कैसे पूरी हो। सीएम गहलोत ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार का दखल कम से कम हो। परंतु मैनेजमेंट की व्यवस्थाएं इस प्रकार हो कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु राजस्थान की तारीफ कर सके। उनके लगे कि राजस्थान में गए तो हमें व्यवस्थित चीजों का लाभ मिला। अगर लोग धक्के खाते रहे। असुविधाएं हो। पीने का पानी का पता नहीं। तो बहुत तकलीफ होती है। हम चाहेंगे राजस्थान धार्मिक डेस्टिनेसन बने।












Click it and Unblock the Notifications