JEE Advanced 2026 Topper List: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, किसने किया टॉप? कैसें करें Result चेक?

JEE Advanced 2026 Topper List: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल IIT दिल्ली जोन के छात्र शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, आरोही देशपांडे ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फीमेल टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।

JEE Advanced 2026 का आयोजन इस वर्ष IIT रुड़की द्वारा किया गया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार के रिजल्ट में IIT दिल्ली जोन के छात्रों का दबदबा देखने को मिल रहा है शुभम कुमार के अलावा कबीर छिल्लर और जतैन चाहर ने क्रमशः AIR 2 और AIR 3 हासिल की है।

JEE Advanced 2026 Topper List

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

मालूम हो कि JEE Advanced 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,79,694 छात्रों ने 17 मई को आयोजित पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में हिस्सा लिया। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में से 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं शामिल हैं।

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

JEE Advanced 2026 का आयोजन 17 मई को दो शिफ्ट में किया गया था। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी।

ऐसे करें JEE Advanced 2026 का रिजल्ट चेक

  • रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:
  • JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "JEE Advanced 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+