'शहीदों के सपनों के आधार पर हो रहा उत्तराखंड का विकास', मुजफ्फरनगर में बलिदानियों को नमन कर बोले सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी गांधी जयंती पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होने मुजफ्फर नगर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर बलिदानियों को नमन किया। सोमवार(02 अक्टूबर) को मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बलिदानियों के सपनों के आधार पर उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी सोमवार (02 अक्टूबर) को मुजफ्फर नगर पहुंचे। यहां वे उत्तर प्रदेश के रामपुर तिराहा गोलीकांड की 29वीं बरसी पर वीर शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए अपना सब कुछ समर्पित करने देने वाले शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM Dhami in Muzaffarnagar

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि रामपुर तिराहा गोलीकांड उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन का अत्यंत ही पीड़ादायक अध्याय है। तत्कालीन सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के विरुद्ध बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर दी थी। मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के कड़ी पैरवी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान से बात इस मुद्दे पर बात हुई है। यहां उत्तराखंड के उत्कृष्ठ उत्पादों की एक प्रदर्शनी लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि आज उत्तराखण्ड ने अगर अपनी अलग पहचान बना रहा है तो इसके पीछे आंदोलनकारियों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान एवं समर्पण ही है। सीएम धामान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य आंदोलनकारियों के स्वप्न के अनुरूप राज्य के विकास के साथ साथ उनके उत्थान हेतु संकल्पित है।

वहीं मंच से सीएम ने उत्तराखंड सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। सीएम ने कहा कहा कि आंदोलनकारियों का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के सपनों को उत्तराखंड बनाया जा रहा है। आंदोलनकारियों की पेंशन धनराशि में बढोतरी की जा रही है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में क्षैतिज आरक्षण लागू करने के लिए शीघ्र ही विधेयक लाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हमारी सरकार राज्य आंदोलनकारियों के स्वप्न के अनुरूप राज्य के विकास के साथ साथ उनके उत्थान हेतु संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बाल्यान, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अजय भट्ट समेत कई बीजेपी पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+