UP से जा रही भाजपा सरकार, पुरंदेश्वरी के दौरे पर CM भूपेश बोले 'छत्तीसगढ़ में नया नेतृत्व तलाश रही BJP'

रायपुर, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दो चरणों में भाजपा बुरी तरह पिछड़ गई है। तीसरे चरण से संकेत मिलने लगे हैं कि UP में भाजपा की सरकार जा रही है। डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर बघेल ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में नया नेतृत्व तलाश रही है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को पुराने चेहरों पर विश्वास नहीं है। उन्हें दरकिनार करना चाहती है। इतने साल तक सत्ता में रहे और उनकी ही पार्टी द्वारा इस तरह का अपमानजनक व्यवहार चिंतनीय है।

cm Bhupesh Baghel says bjp is looking for new leadership in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के सदमे से उबर गई हैं। अब फिर से आईं हैं। वे आएं और हंटर चलाएं, अच्छी बात है। बस्तर में पुरंदेश्वरी ने थूका था, इसलिए बस्तर से बीजेपी साफ हो गई है। 5 राज्यों में हो रहे चुनावों में छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं को नहीं बुलाए जाने बघेल ने कहा कि बिल्कुल स्पष्ट है कि भाजपा नया नेतृत्व खोज रही है।

भूपेश ने पूर्व सीएम डॉ. रमन के बिल्डिंग मटेरियल के दामों में वृद्धि पर कहा कि सीमेंट के दाम हमारे हाथ में नहीं है। भारत सरकार के अधीन है। दूसरी बात रेत के मामले में लगातार शिकायत मिल रही थी। अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई तो उसका रिएक्शन देखने को मिल रहा है। यह बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर फिर निशाना साधा और कहा कि एयर इंडिया को बेच दिये। छत्तीसगढ़ रेकी करने आए थे कि अब क्या बेचा जा सकता है। बजट समझाने आए थे। उन्होंने कहा कि जो बजट प्रस्तुत करने वाले हैं उनके समझ नहीं आया है।

छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कमी नहीं, अनदेखी क्यों?

छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में स्थानीय कुलपति की मांग और राज्यपाल अनुसुइया उइके के जवाब पर सीएम भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग यदि मांग कर रहे हैं। यहां प्रतिभा की कमी नहीं है तो फिर इसे अनदेखा क्यों किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल में नियुक्तियां की गई वह तो छत्तीसगढ़ के नहीं थे। हम अपनी मांग नहीं रख सकते क्या? आखिर राज्यपाल भी तो हमारी हैं। हमारी संवैधानिक प्रमुख हैं। राज्यपाल राजनीति करना बंद करें। यह छत्तीसगढ़ के हित में नहीं है। बता दें कि विवि में स्थानीय नियुक्ति को लेकर राजभवन व सीएम के बीच टकराव की स्थिति बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+