सीएम बघेल ने लॉन्च की ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप, एक क्लिक पर मिलेंगी कई सुविधाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित 'गौठान मैप' (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया. इस एप की मदद से गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर मिल सकेगा।

cm bhuPesh baghel launched gauthan map mobile app raipur

गौरतलब है कि चिप्स के जरिए इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा। जिसमें गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का विवरण दिया जाएगा। जियो-टैगिंग के माध्यम से गौठानों की डिजिटल मैपिंग की जाएगी। जिससे गौठानों के संसाधनों का सतत लेखा जोखा उपलब्ध होगा। प्रत्येक गोठान में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टी एक्टिविटी का डेटाबेस तैयार होगा। इस फ्रेमवर्क से गौठानों के मुख्य सूचकांकों की सटीक निगरानी हो सकेगी। इससे गौठानों में उत्पादित सामग्री की उपलब्धता एवं विपणन और लाभार्थियों का लेखा जोखा उपलब्ध होगा।

एप में राज्य शासन के लिए गौठान से जुड़ी गोठान समितियों और स्व-सहायता समूहों दोनों के लिये मजबूत डिजिटल मूल्यांकन तंत्र और सटीकता सुनिश्चित करने वाले गौठान केंद्रित डाटाबेस उपलब्ध होगा। इस डाटाबेस के आधार पर गौठानों में भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। गौठान में आय सृजन गतिविधियों की प्रवृत्ति और प्रदर्शन की निगरानी के माध्यम से आजीविका के नवीन स्रोतों की पहचान होगी, इससे हितधार कों की आय वृद्धि होगी और सूक्षम उद्द्योग की योजना बनाने तथा संवर्धन की संभावना बढ़ेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और प्रबंध संचालक गोधन न्याय मिशन डॉ. एस. भारती दासन ने चिप्स को इस एप निर्माण के लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरणदास, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और चिप्स के संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+