कांग्रेस में ही सुरक्षित है महिलाओं, नौजवानों व किसानों का हित: भूपेश बघेल

अमेठी, 23 फरवरी 2022। लढ़ाबाग स्थित इंटर कालेज मैदान में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकाप्टर तकनीकी कारणों से हेलीपैड पर नहीं उतर सका। लखनऊ वापस लौटे मुख्यमंत्री ने मोबाइल फोन के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिघल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा सरकार में नौजवान, किसान और युवा परेशान हैं। बीते पांच वर्षों में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ ही सरसों का तेल, दाल सब कुछ महंगा हो गया है।

cm bhupesh baghel in amethi for election campaign

भारतीय जनता पार्टी हो या समाजवादी पार्टी। कोई गर्मी निकालने की बात कह रहा है कोई चर्बी। लेकिन, जनता की तकलीफ पर कोई बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वादों को गिनाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी किसानों, नौजवानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रही हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही 20 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है।

कहा कि आज किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जानवर फसल रौंद रहे हैं। इनकी समस्याओं को सत्ता में बैठे लोग देख नहीं रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिघल, वरिष्ठ नेता परमानन्द मिश्र, जिला महासचिव अनिल सिंह, गोपी बाजपेई, कमलेश अग्निहोत्री, राकेश मिश्र, हाजी इशरत हुसैन, वैभव मिश्र सहित तमाम वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+