पिता की बरसी पर सीएम मान का भावुक पोस्ट, लिखा-आप कीमती यादों का अहम हिस्सा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिता मास्टर महिंद्र सिंह की 12वीं बरसी पर उन्हें याद किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने पिता मास्टर महिंद्र सिंह की 12वीं बरसी पर उन्हें याद किया। भगवंत मान का पिता के प्रति काफी लगाव रहा है। अकसर जब भी वह किसी मुकाम पर पहुंचते है तो पिता महिंद्र सिंह को जरूर याद करते हैं।
भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आज पिता मास्टर महिन्द्र सिंह की 12वीं बरसी है। मास्टर जी आप हमेशा दिल में बसते रहेंगे।
सीएम मान ने लिखा, "आज भी आपके साथ बैठकर पढ़ना, हॉकी मैच की कमेंट्री, देश के चुनाव के नतीजे देखना, साइकिल पर बैठ कर स्कूल जाना,अखबार-रेडियो की खबरें इकट्ठे बैठ कर सुनना कीमती यादों का अहम हिस्सा है जो हमेशा बनी रहेंगी।"
बता दें कि महिंद्र सिंह सरकारी स्कूल में विज्ञान के शिक्षक थे। 2011 में उनका निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications