पत्नी संग फिल्म देखने पहुंचे CM भगवंत मान, बोले- पंजाब सरकार की फिल्म सिटी बनाने की तैयारियां पूरी
पंजाब के सीएम भगवंत मान अपनी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ-साथ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा सहित अन्य मंत्रियों के साथ कैरी ऑन जट्टा-3 सिनेमा घर में देखने पहुंचे हैं।
इस दौरान फिल्म सिटी को लेकर सी.एम. भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब सरकार की फिल्म सिटी बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट को फाइनल टच दिए जा रहे हैं।

इसके साथ ही सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि सरकार चाहती है कि पंजाब में ही सभी फिल्में बने। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी फिल्म बनाने के लिए लंदन-कनाडा नहीं जाना पड़ेगा पंजाब में ही कनाडा-लंडन जैसे सेट लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications