पंजाब: राज्यपाल पुरोहित के पत्र का सीएम भगवंत मान ने दिया दो टूक जवाब, कहा- मैं 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पत्र का सीएम भगवंत मान ने दो टूक जवाब दिया उन्होंने कहा कि मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह है ना कि केंद्र की तरफ से नियुक्त किये राज्यपाल को।

चंडीगढ़: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पत्र का सीएम भगवंत मान ने दो टूक जवाब दिया उन्होंने कहा कि मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह है ना कि केंद्र की तरफ से नियुक्त किये राज्यपाल को। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने विदेश भेजे जा रहे प्रिंसिपलों सहित अन्य कई मसलो पर सीएम मान से जवाब मांगा था।
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बहुत ही सख्त लहजे में चिट्ठी लिखकर कहा कि मैने कुछ सवाल पूछे हैं, 15 दिनों में इनका जवाब न मिले तो वह लीगल एक्शन के लिए कानूनी सलाह लेने के लिए बाध्य होंगे। बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार ने जो प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा था। उनके चयन के लिए सरकार ने कौन सा क्राइटेरिया अपनाया? क्या अखबारों में कोई विज्ञापन दिया गया?
अब शिक्षक सिंगापुर से प्रशिक्षण लेकर वापस आ गए हैं। सरकार यह भी बताए कि सिंगापुर दौरे के दौरान उनकी यात्रा, रहने और खाने-पीने पर कितना खर्च आया है? उन्होंने लिखा है कि खर्च की यह सारी डिटेल उन्हें उपलब्ध करवाई जाए।
इसके जवाब में CM भगवंत मान ने भी तल्ख लहजे में उत्तर दिया। भगवंत मान ने कहा- सम्माननीय राज्यपाल साहब, आपकी चिट्ठी मीडिया के जरिए मिली। जितने भी विषय चिट्ठी में लिखे गए है वह सभी राज्य के विषय हैं। मैं और मेरी सरकार संविधान के अनुसार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह हैं, न कि केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए किसी राज्यपाल को...इसे ही मेरा जवाब समझो।












Click it and Unblock the Notifications