पंजाबः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा हमला किया।

नई दिल्ली,18 दिसंबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था की स्थिति पंजाब में पूरी तरह से नियंत्रण में है और राज्य में से गैंगस्टरों का सफाया कर देंगे। मुख्यमंत्री ने आज कुछ चैनलों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि गैंगस्टर तो अकालियों व कांग्रेस के शासनकाल में पैदा हुए थे। पिछले समय के दौरान जो भी आपराधिक घटनाएं हुईं उनमें संलिप्त गैंगस्टरों व अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस ने 90 प्रतिशत से अधिक केसों को हल कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार व नशीले पदार्थ भेजे जा रहे हैं। पंजाब पुलिस ने बी.एस.एफ. के साथ मिल कर कई ड्रोनों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का मामला काफी संवेदनशील व गुप्त है इसलिए इसके बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। जल्द ही वह मीडिया में इसका खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि 2015 से 2022 के बीच बेअदबी की घटनाओं को लेकर चल रहे केसों को पूर्व सरकारों ने उलझा कर रख दिया। इस संबंधी गठित एस.आई.टी. जांच कर रही है और सच्चाई कुछ दिनों में सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications