Teacher Day: पंजाब में CM मान ने किया अध्यापकों को सम्‍मानित, नौजवान पीढ़ी को लेकर कही ये बातें

श्री आनंदपुर साहिब। आज शिक्षक दिवस है। इस अवसर पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षकों को सम्‍मानित कर उनके लिए कई अहम घोषणाएं कीं। सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि, मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। जहां विरासत-ए-खालसा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान आज 74 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे।

CM Bhagwant Mann In innovation-mission-punjab, today he honor-teachers-on-the-occasion-of-teacher-day

आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर, शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। पार्टी के प्रवक्‍ता ने कहा कि, मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान आज कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा ले रहे हैं। वह आज श्री आनंदपुर साहिब के दौर पर जा रहे हैं, जहां वह अध्यापकों को सम्मानित करने जा रहे हैं। विरासत-ए-खालसा में कार्यक्रम के मौके पर मंत्‍री डॉ. हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहेंगे।

CM Bhagwant Mann In innovation-mission-punjab, today he honor-teachers-on-the-occasion-of-teacher-day

'इनोवेशन मिशन पंजाब' का CM ने किया उद्घाटन
CM मान ने आज 'इनोवेशन मिशन पंजाब' का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान भी खास तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी अच्छी ऊर्जा का स्रोत है। युवा पीढ़ी की ऊर्जा और सोच का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो देश महान ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। युवा पीढ़ी की सोच पर ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत कुछ बुरा हो सकता है। युवा पीढ़ी की सोच और शिक्षा के अनुसार उन्हें काम दिया जाना चाहिए।

मान ने कहा कि उनके देश में ऐसे कई डॉक्टर हैं जो पढ़ाई पूरी करके यूक्रेन से आए हैं। इसका कारण यह है कि यहां कोटा सिस्टम के आधार पर छात्रों की भर्ती की जाती है। बच्चों के माता-पिता के मुताबिक यहां पर मेडिकल की पढ़ाई का खर्च 3 करोड़ रुपए तक है, जबकि यूक्रेन में यह पढ़ाई 25-30 लाख रुपए में हो रही है। मान ने कहा कि पंजाब बहुत मेहनती देश है। कई पंजाबियों ने विदेश जाकर अपना नाम बनाया है। अगर पंजाबियों को पंजाब में मेहनत करने का मौका दिया जाए तो बहुत अच्छा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+