मुख्यमंत्री भगवंत मान और सीएम केजरीवाल ने जालंधर में किया रोड शो
जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और सीएम केजरीवाल ने रोड शो किया।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी अखाड़ा पूरी तरह से गरमाया हुआ है। हर पार्टी अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी आज जालंधर में अपने प्रत्याशी सुशील रिंकू के पक्ष में रोड शो कर रही है। इस रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक के साथ-साथ उम्मीदवार सुशील रिंकू भी मौजूद हैं।
आम आदमी पार्टी का यह रोड शो दोपहर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से शुरू हुआ। इसके बाद शहर में तीन अलग-अलग रोड शो होंगे। दोपहर 3 बजे बस्ती गुजां और शाम 4 बजे सोढल रोड पर किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे आखिरी रोड शो एस.बी.आई. छावनी मार्कीट में किया जाएगा।
इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जालंधर को अंगूठी में लगे नग की तरह चमकाना है। रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक साल में पंजाब के 29 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। आने वाले दिनों में पंजाब के नौजवानों के भविष्य के लिए और भी सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी।
यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान ने लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पर्ल कंपनी को लेकर किया ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications