सीएम भगवंत मान ने लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पर्ल कंपनी को लेकर किया ट्वीट
सीएम भगवंत मान ने लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पर्ल कंपनी को लेकर ट्वीट किया है। लोगों को दिए अहम निर्देश।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने लाखों लोगों के करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं और कंपनी की पंजाब में कई संपत्तियां हैं। इसके चलते राज्य सरकार कानूनी तरीके से सभी दिक्कतों को दूर कर कंपनी की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी की संपत्ति पर कब्जा करने के बाद उनके द्वारा हड़पी गई पूरी रकम लोगों को लौटाने का रास्ता ढूंढा जाएगा और इस संबंध में विस्तृत ब्योरा जल्द ही सांझा किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि जनता का पैसा लूटने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पर्ल जैसी कंपनियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और आम लोगों का एक-एक पैसा उन्हें वापिस किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब के इन जिलों में RTA और RTO होंगे तैनात, भगवंत मान सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन












Click it and Unblock the Notifications