पंजाब: भ्रष्टाचार पर सख्त मान सरकार, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के आदेश पर रिश्वत मांगने वाला क्लर्क निलंबित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार रहित सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद एक के बाद एक भ्रष्ट लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में अब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेश पर रिश्वत की मांग करने वाला विभागीय क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है।

Punjab government

इस सबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आज प्रातःकाल किसी व्यक्ति ने उनको शिकायत की थी कि जिला शिक्षा अधिकारी सी.सै. पठानकोट के दफ्तर में तैनात क्लर्क अरुण कुमार जायज काम करने के बदले भी 20 हजार रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करवाई थी।

हरजोत बैंस ने बताया कि उन्होंने शिकायत सबंधी तुरंत प्राथमिक जांच करवाई और दोष सही पाए गए। जिस पर उन्होंने डीपीआई सेकंडरी शिक्षा को हुक्म दिए कि अरुण कुमार क्लर्क को तुरंत निलंबित किया जाए। जिस सबंधी विभागीय हुक्म जारी कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+