'जेलों में कैदियों के लिए अब क्लासरूम खोले जाएंगे', पंजाब के जेल मंत्री ने बताई वजह

चंडीगढ़। पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में जेल विभाग की तरफ से कैदियों को शैक्षिक माहौल मुहैया कराने के लिए हर जेल में 50 विद्यार्थियों के सामर्थ्य के क्लासरूम बनाने की योजना है। इस बारे जानकारी देते जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पहले पंजाब राज्य में स्थापित होने वाली हर जेल में पचास विद्यार्थियों के सामर्थ्य वाले 2 से 3 कमरे बनाऐ जाएंगे और साथ ही भविष्य में अगर और कमरों की ज़रूरत हुई तो उसकी भी पहले ही जगह निश्चित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जेलों में बंद कैदियों के लिए पुस्तकालय की सुविधा में विस्तार किया गया है जिससे उनका मार्गदर्शन किया जा सके।

Classrooms to be opened soon for prisoners in jails Punjab

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सीएम मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब राज्य को अपराध मुक्त करने के लिए वचनबद्ध है और इस राह पर व्यापक प्रयास किये गए हैं, इन प्रयासों के अंतर्गत ही जेलों में बंद कैदियों को भी सही राह पर लाने के लिए कई योजनाएँ शुरू की गई हैं।

जेल मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय पंजाब की जेलों में कैदियों की शैक्षिक योग्यता 'क', 'ख' और 'ग' के आधार पर की गई है। शैक्षिक योग्यता 'क' अधीन कुल 271 कैदी आते हैं, जो बिल्कुल अनपढ़ हैं जिनको पंजाब सरकार द्वारा जेल में ही शिक्षा देकर पढ़ने-लिखने के समर्थ किया जाता है। इसी तरह कैटागरी 'ख' के अधीन उन कैदियों को रखा गया है जो कि 10वीं और 12वीं करने के इच्छुक हैं। इन कैदियों के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूल के पास नाम दर्ज करवाए गए हैं, इन कैदियों की संख्या 75 है। इसी तरह कैटागरी 'ग' के अधीन कुल 49 कैदी हैं, यह वह कैदी हैं जो 12वीं पास हैं और ग्रेजुएशन और उच्च विद्या हासिल करने के इच्छुक हैं। इन विद्यार्थियों के नाम जगत गुरू नानक ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला के अलग अलग पाठ्यक्रमों में दर्ज करवाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+