माता सावित्री बाई फुले के नाम से शहर में चौक और 21 लाख से बनेगा हॉल: चौटाला

Chowk and hall will be built name of Mata Savitri Bai Phule: Dushyant Chautala

शहर के चंदाना गेट स्थित रामलीला ग्राउंड में रविवार को माता सावित्री बाई फुले की प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। उन्होंने सावित्री भाई फुले के नाम से बनने वाले हाल के लिए 21 लाख देने की घोषणा की। साथ ही नगर पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पास करने के बाद शहर के चौक का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम से रखने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक पाला राम सैनी व अन्य लोगों ने चौटाला को स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने विषम परिस्थितियों में महिला शिक्षा के लिए अलख जगाने का कार्य किया। उनके प्रयासों से देश भर में महिलाओं को शिक्षा देने की क्रांति का सूत्रपात हुआ था। हम सभी को माता सावित्री बाई फुले के दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

महिलाओं को चाहिए कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद स्वयं आगे आकर कार्य करें और अपने अधिकारों की रक्षा करें। ग्रामीण आंचल में शिक्षा के और अधिक अवसर बढ़ाने के लिए ई-लाईब्रेरियां स्थापित की जा रही है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिक्षा, सांस्कृतिक व खेलों के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।

माैके पर गुहला विधायक ईश्वर सिंह, जेजेपी जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा,पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, नगर परिषद चेयरमैन दीप मलिक जाखौली, सीमा समृद्धि कुशवाहा, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, सत्यशोधक समाज के प्रदेश अध्यक्ष सागर नाथ रोशन ढांडा, ज्ञान गुर्जर ढांड, रणदीप कौल, बलवान कोटड़ा, चंद्रभान दयौरा, मास्टर प्रेम ग्योंग, डॉ. विजय दहिया, रिंकू सैनी, लीलू सैनी, बिल्लू जांगड़ा, संधु गुर्जर, टेकचंद, कुश्ती कोच कविता, संदीप धारीवाल व चांदनी मलिक मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+