उत्तराखंड को ब्रांड माडल बनाने का कार्य करेंगे ऐसे प्रयास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून, 07 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बोधिसत्व विचार श्रृंखला में तकनीकी दक्षता प्राप्त कर रहे छात्रों, विषय विशेषज्ञों व युवा उद्यमियों के विचार इस श्रृखंला को नई दिशा देने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। ऐसे प्रयास उत्तराखंड को ब्रांड माडल बनाने का भी कार्य करेंगे।
Recommended Video

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से रोजगार और उद्यमिता संवाद, आत्मनिर्भर उत्तराखंड बोधिसत्व विचार श्रृंखला की पांचवी संगोष्ठी को आनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब युवा राज्य बन चुका है। पिछले दो दशकों में विकास के लिए सतत प्रयत्न किए गए हैं। इसका असर धरातल पर भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दूरगामी योजना बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों एवं विषय विशेषज्ञों को सहयोगी बनाने का सरकार का प्रयास है।
इस विचार श्रृंखला में प्राप्त होने वाले सुझाव राज्य की रजत जयंती वर्ष 2025 में राज्य को देश का श्रेष्ठ व अग्रणी राज्य बनाने में मददगार होंगे। इसके लिए सभी विभागों का आगामी 10 वर्ष का रोडमैप बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अच्छे स्कूल, शिक्षा का बेहतर वातावरण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, पलायन रोकने व बेरोजगारी दूर करने आदि ज्वलंत मुद्दों का समाधान करना है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चुनाव से पहले आंगनवाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, सीएम ने जारी करवाई 24 करोड़ रुपये की धनराशि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा कैंपस सलेक्शन न होने वाले छात्रों को प्रशिक्षित करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास, युवाओं के भविष्य को संवारने में मददगार साबित होंगे।
कार्यक्रम को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीपी ध्यानी व न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के डीन आशीष जोशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक व मुख्यमंत्री के मुख्य समन्वयक प्रो दुर्गेश पंत ने बताया कि बोधिसत्व की पांच विचार श्रृंखला और 13 विचार गोष्ठी आयोजित हो चुकी हैं। इनमें प्राप्त सुझावों को संकलित किया जाएगा। इससे भविष्य की योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications