मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा मार्गों के लिए 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा मार्गों के लिए हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के सीएसआर के तहत प्रदान किए जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चार धाम यात्रा मार्गों के लिए हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (HPE) के सीएसआर के तहत प्रदान किए जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा HPE के मध्य मानसरोवर यात्रा हेतु कुमाऊं क्षेत्र में 25 हेल्थ एटीएम स्थापित करने के लिए एमओयू किया गया।
चार धाम यात्रियों हेतु हेल्थ गाइडलाइन्स जारी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल ही में राज्य के विभिन्न स्थानों में स्थापित किए गए हेल्थ एटीएम के माध्यम से 1700 से अधिक लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चारधाम यात्रियों हेतु हेल्थ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जिनका पालन आवश्यक है। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, अपर सचिव अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. विनीता शाह, एमडी एचपीई सोम सत्संगी, एचपीई सीएसआर सुशील भाटला,अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications