मुख्यमंत्री ने बल्लभगढ़ के लोगों को 39 करोड़ की 3 परियोजनाओं की दी सौगात

मनोहर लाल ने कहा कि इस बार प्रदेश के लिए 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है।

Chief Minister manohar lal gifted 3 projects worth 39 crores to the people of Ballabhgarh

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में जब सत्ता संभाली थी तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 8 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री गुरुवार को बल्लभगढ़ विधानसभा में 39 करोड़ 70 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने बल्लभगढ़ के उपमंडलीय कार्यालय परिसर, लगभग 27 करोड़ रुपये की की लागत से बने स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज कन्या महाविद्यालय और लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि से रानी की छतरी के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं उपमंडलीय कार्यालय परिसर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह का बल्लभगढ़ से अनूठा रिश्ता है। इस शहर में स्थापित रानी की छतरी के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यकरण का कार्य ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा है।

मनोहर लाल ने कहा कि इस बार प्रदेश के लिए 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। यदि नई डिमांड आएगी तो उन्हें भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता मेहनती है, तभी हरियाणा देश के 19 बड़े राज्यों में अग्रणी राज्य है। यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन हरियाणा का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की साख देशभर में बेहतर है, तभी देश ही नहीं दुनिया के लोग राज्य को पैसा देने के लिए खड़े हैं। प्रदेश की साख की वजह से ही आज 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर हरियाणा को पैसा मिल रहा है जबकि दूसरे प्रदेशों की हालत ऐसी है कि उन्हें 10 प्रतिशत ब्याज दर पर भी पैसा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग हरियाणा में आने के लिए तैयार हैं। निरंतर नई-नई कंपनियां स्थापित हो रही हैं। इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री श्री टोनी ब्लेयर ने भी उनसे मुलाकात की और कहा कि हरियाणा में प्रगति बहुत हो रही है, इंग्लैंड के बहुत से लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने मंथली, हफ्ता लेने वालों पर निरंतर आप्रेशन चलाया है। गैंगस्टर और नशा तस्करों पर प्रहार किया है और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ऐसे गैंगस्टर व अवैध कामों में लिप्त करीब 350 लोगों की कमर तोड़ी है और उनकी संपत्तियों पर बुल्डोजर चलवाए हैं।उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर भी प्रहार किया है। आज योग्यता के आधार पर लोगों को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर भी कार्य किया है। गरीब को आमदनी बढ़ाकर उन्हें पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत 36 हजार लोगो को लोन दिलवाया गया है। आने वाले दिनों में 2 लाख लोगों को इस योजना के अंतर्गत लोन दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ उठाने के लिए गरीब व जरुरतमंदों को धक्के खाने पड़ते थे। हमारी सरकार ने प्रदेश के 72 लाख परिवारों का डाटा जुटाया और परिवार पहचान पत्र बनाया। अब लोगों की स्वयं पेंशन बन रही है, पीपीपी के माध्यम से प्रदेश में 3 लाख लोगों की पेंशन बनी है। 12 लाख राशन कार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा, चिरायु योजना शुरू की। अब प्रदेश में कुल 29 लाख परिवार हैं, जो आयुष्मान व चिरायु योजना के अंतर्गत कवर हो रहे हैं। इसके साथ-साथ बजट में चिरायु योजना में 3 लाख आय वाले परिवारों को भी 1500 रुपये लेकर जोड़ने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+