मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी खुशखबरी, बोले- आज है ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर दी खुशखबरी, बोले- आज है ऐतिहासिक दिन...

पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आज सी.एम. मान खुद खराब हुई फसलों की मुआवजा राशि वितरित करने के लिए अबोहर की नई दाना मंडी पहुंच रहे हैं। उक्त जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट करके दी है।
मुख्यमंत्री ने लिखा,"आज पंजाब के कृषि सैक्टर के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है..बेमौसमी बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा 20 दिनों के अंदर आज से मिलना शुरू... आज अबोहर में मैं खुद नुकसान की राशि जारी करूंगा... खराब फसल अभी भी खेत में है पर इसका मुआवजा खाते में जाना शुरू...।"
बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री ने कहा था कि खराब हुई फसल पर भारत सरकार द्वारा मूल्य में कटौती से किसानों को होने वाले नुक्सान की भरपाई राज्य सरकार करेगी। हर बात के लिए केंद्र की मिन्नतें नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications