ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को किया जाएगा संरक्षित और विकसित, CM हेमंत ने कहा- तपोवन मंदिर की बदलेगी तस्वीर

ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को किया जाएगा संरक्षित और विकसित, CM हेमंत ने कहा- तपोवन मंदिर की बदलेगी तस्वीर

Hemant Soren

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी के लिए आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को रांची स्थित तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है। अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान राम-जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोड शो के माध्यम से रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति और महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+