CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन के सहयोगियों के साथ करेंगे अहम बैठक

रामगढ़ उप चुनाव में जीत की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत आज अहम बैठक करेंगे। यह बैठक बेहद खास होने वाली है। इस बैठक में गठबंधन के सहयोगी दल भी शामिल होंगे।

Hemant Soren

रामगढ़ उप चुनाव में जीत की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत आज अहम बैठक करेंगे। यह बैठक बेहद खास होने वाली है। इस बैठक में गठबंधन के सहयोगी दल भी शामिल होंगे। बैठक में जीत के लिए रणनीति तैयार होगी। हेमंत सोरेन इस चुनाव पर फोकस कर रहे हैं। कैसे गठबंधन इस चुनाव में उन मुद्दों पर फोकस करे जिसमें जीत तय हो, इस पर भी चर्चा की जायेगी।

रामगढ़ में कड़ी होगी टक्कर

रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने रणनीति के तहत पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को टिकट दिया है। बजरंग महतो लंबे समय से इस सीट पर अपना दावा पेश क रहे थे लेकिन बजरंग महतो के भाई अमित महतो ने इस सीट पर दावेदारी पेश कर दी थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो अब सब ठीक है। ममता देवी को कोर्ट में सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी है जिसके बाद यह चुनाव हो रहा है।
इस सीट पर बजरंग महतो को कड़ी टक्कर दे रही हैं सुनीता चौधरी।

खास होगी यह बैठक

आजसू के लिए रामगढ़ विधानसभा बेहद खास है। लंबे समय से चंद्र प्रकाश चौधरी का विधानसभा की सीट पर कब्जा रहा है। चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें ममता देवी ने ही मात दी थी लेकिन इस बार सुनीता चौधरी पूरे उत्साह के साथ मैदान में है। रामगढ़ उप चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन के सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रामगढ़ उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस बैठक को लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सोरेन का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

आजसू का रहा है इस सीट पर दबदबा

यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि सीएम 2019 के बाद से झारखंड में हुए 4 उप चुनावों में महागठबंधन की जीत का भी जिक्र करेंगे। यूपीए कैसे इस सीट पर भी कब्जा करे इस पर चर्चा होगी। इस बार महागठबंधन के लिए चुनौती बड़ी इसलिए भी है क्योंकि रामगढ़ में बीजेपी-आजसू साथ है। 2019 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो यह आजसू पार्टी की परंपरागत सीट रही है। 2005-14 तक आजसू से चंद्रप्रकाश चौधरी यहां से विधायक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+