पंजाब Budget के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया Tweet, कही ये बात
CM मान ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा को लोगों के पक्ष में बजट पेश करने के लिए बधाई भी दी और कहा कि 'आप' सरकार रंगला पंजाब बनाने की बढ़ रही हैं।

आज पंजाब की 'आप' सरकार द्वारा विधानसभा में बजट पेश किया गया है। बजट खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि, ''आज उनकी सरकार ने ''आम लोगों का बजट'' पेश किया है, इसमें लोगों पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। आज के इस बजट में हर वर्ग सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, खेतीबाड़ी, रोजगार व व्यापार के बजट का खास ध्यान रखा गया है।'' सी.एम. मान ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा को लोगों के पक्ष में बजट पेश करने के लिए बधाई भी दी और कहा कि 'आप' सरकार रंगला पंजाब बनाने की बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications