मुख्यमंत्री भगवंत मान का सुखबीर बादल पर हमला, बोले- उन्हें दुनियादारी का नहीं पता
Punjab, Punjab Government, no index, bhagwant mann,पंजाब, पंजाब सरकार, भगवंत मान,

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री आज अबोहर में किसानों को मुआवजा राशि बांटने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को दुनिया दारी का नहीं पता।
दरअसल, मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर बादल को नहीं पता कि "दिन फुटना" क्या होता है? पिछले दिनों सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा "दिन फुटना" शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिसे सुखबीर बादल ने किसी से पूछा कि ये "दिन फुटना" क्या होता है?
ऐसे ही कर दिया सुबह 7.30 बजे का समय अब महिलाओं को साढे 2 बजे उठना पड़ेगा, जिसके जवाब में सी.एम. ने कहा कि साढे 2 नहीं ढ़ाई बजे होता है। वहां मौजूद लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। निशाना साधते मुख्यमंत्री ने कहा कि जो खुद 12 बजे उठता हो उसे क्या पता दुनिया दारी क्या होती है।












Click it and Unblock the Notifications