Jharkhand: CM हेमन्त सोरेन से आवासीय कार्यालय में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने की मुलाकात
उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 मई को आयोजित झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में माननीय मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय श्री संजय कुमार मिश्रा ने मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 24 मई 2023 को आयोजित झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय श्री संजय कुमार मिश्रा को धन्यवाद देते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications