Chhattisgarh सरकार का बड़ा ऐलान, नायब तहसीलदार को भी राजपत्रित अधिकारी का दर्जा

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं। कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय सम्मेलन में सीएम ने बड़ी घोषणा कर नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित पद का दर्जा दिया।

भूपेश बघेल ने 'कृषि एवं प्रदेश के किसानों के विकास में राजस्व विभाग का योगदान' थीम पर आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में "भुइंया के मितान" स्मारिका का विमोचन भी किया। सम्मेलन में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की प्रमोशन संबंधी मांग पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अधिकारियों को समय पर प्रमोशन जरूर मिलेगा।

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों के जिम्मेदारियों का जिक्र कर कहा, आप सभी प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग हैं और आपको बहुत विविधतापूर्ण काम करने होते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों ने कोविड-19 आपदा के समय महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई थी। इसकी वजह से पूरे देश में छत्तीसगढ़ की सराहना हुई।

सीएम ने कहा कि बिना किसी शिकायत के पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख एकड़ भूमि गौठानों के लिए आरक्षित किया जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, यह काम कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों के कार्य के प्रति समर्पण को दिखाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, आज सुकमा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण और बंटवारा प्रमाण पत्र लोगों को घर के दरवाजे पर मिल रहे हैं। प्रशासनिक कार्यों में मुस्तैदी और जनता की सेवा का जज्बा इसे संभव बना रहा है।

सम्मेलन में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा, आम लोगों को सहूलियत हो और सरकार लोगों तक पहुंचे इसके लिए नए जिलों की स्थापना की गयी है। सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा, पूरे देश में सिर्फ तहलीदार ही एक ऐसा पद है जो भारत ही नहीं बल्कि अन्य पड़ोसी देशों में भी इसी नाम से जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+