सीएम बघेल के दौरे से पहले मंत्री डहरिया ने कामकाज की जमीनी हकीकत टटोलने भरी उड़ान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे के साथ ही मंत्री भी अपने विभागों के कामकाज की जमीनी हकीकत को टटोलने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। मंत्री टीएस सिंहदेव और डा. शिव डहरिया ने कम समय में ज्यादा से ज्यादा जिलों में पहुंचने के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भर रहे हैं। मंत्री डहरिया बुधवार को औचक निरीक्षण करने बलरामपुर और अंबिकापुर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल, बस स्टैंड, निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया और योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी ली। वहीं, मंत्री टीएस सिंहदेव ने हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। बताया जा रहा है कि अगर सरकारी हेलीकाप्टर नहीं मिला, तो सिंहदेव किराए का हेलीकाप्टर लेकर अपने विभागों की सभी जिलों में समीक्षा करेंगे।

chhattisgarh minister shiv dahariya-inspected district hospital bus stand road under construction in balrampur

मंत्री शिव डहरिया ने जिला अस्पताल, बस स्टैंड, निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण
मंत्री डहरिया ने बलरामपुर जिला मुख्यालय में नवीन बस स्टैंड में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण कर अपना ब्लड प्रेशर चेकअप कराया। उन्होंने इस योजना का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। डहरिया ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट और निर्माणाधीन हमर लैब का अवलोकन किया। बलरामपुर के बाद डहरिया अंबिकापुर पहुंचे। वहां उन्होंने गांधीनगर क्षेत्र के सुभाषनगर में लगाए गए मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं बालगंगाधर तिलक वार्ड में चल रहे बीटी रोड निर्माण का निरीक्षण किया।

अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे डहरिया
बलरामपुर और अंबिकापुर में निरीक्षण के दौरान मंत्री डहरिया अपने साथ अधिकारियों की टीम लेकर पहुंचे थे। उनके साथ संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डा प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+